एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया राजेश तिवारी निर्देशन में चौकी क्षेत्र अन्तर्गत स्थित चेतिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को चौकी प्रभारी चेतिया उप निरीक्षक प्रदीप चौहान, उप निरीक्षक बबुना यादव, कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार व महिला कांस्टेबल अनुपम प्रजापति ने प्रयाग रावत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतिया में लोगों को एकत्रित कर साइबर क्राइम से बचाव हेतु 1930 तथा www.cybercrime.gov.in, CEIR पोर्टल का उपयोग करने तथा नये कानून के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध, मिशन शक्ति की जानकारी देकर किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 65 Views
- 1 month ago
