Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए स्वामी विवेकानन्द के ओजस्वी विचारों को किया जाता है याद

आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए स्वामी विवेकानन्द के ओजस्वी विचारों को याद किया जाता है, जो उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत जैसे सन्देशों से प्रेरित करते हैं। उन्हें भारतीय संस्कृति का गौरव और युवाओं के प्रेरणा स्रोत रूप में नमन किया जाता है। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस रूप में मनाया जाता है। उनका मानना था कि युवा शक्ति राष्ट्र का आधार है। उक्त विचार जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में राष्ट्रीय युवा दिवस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सिद्धार्थनगर ज्ञान प्रकाश ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने सन्देश में व्यक्त किया। अध्यक्षीय सम्बोधन में जयशंकर प्रसाद सदस्य स्थाई लोक अदालत सिद्धार्थनगर ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।हम सभी को उक्त अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त अवसर पर योग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को चेयरमैन सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट इंजी0 ओ0पी0 सिंह, सीएचसी चिकित्सा अधिकारी जोगिया डॉ0 सूरज कुमार यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदेव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय, जिला समन्वयक सच्चिदानन्द सहित तमाम लोगों व स्कूली बच्चों ने भी सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। अतिथियों का स्वागत व आभार डॉ0 प्रवीन एवं सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सिद्धार्थ शंकर ने किया तथा संचालन डॉ0 हेमन्त दुबे ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *