बांसी विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टड़वल मे कड़ाके की ठंड के बीच हुआ वितरण
बांसी ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टड़वल घाट मे कड़ाके की ठंड के मद्देनजर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस पहल के तहत समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय प्रताप सिंह ने गरीब व असहाय जरूरत मंद लोगो को कम्बल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। यह कम्बल वितरण कार्यक्रम समाजसेवी अजय प्रताप सिंह ने स्वयं की पहल पर आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य गांव के असहाय जरूरत मंदों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। और लोगों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की। इस मौके पर समाज सेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय प्रताप सिंह, बलवंत कुमार, हरीश कुमार, हीरालाल, राम चन्द्र, कमलेश, सत्यनारायण, चंदर, गौरी, बाबूलाल भूसई, बलई हरदत्त ,झीनक रसियावन आदि लोगगणमान्य व्यक्ति लोग मौजूद रहें। उपस्थित लोगों ने कहां ठंड के मौसम मे ज़रूरत मंदो की मदद करना पुनीत कार्य ,जो समाज में अपसी सहयोग और भाईचारे का को मजबूत करता है।
