विकास क्षेत्र बढ़नी के खैरा बाजार में चौधरी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राजेश चौधरी द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़़ प्रत्याशी अनिल चौधरी शिक्षक मंच अपना दल एस रहें। अनिल चौधरी ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारम्भ कर वहां उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। अनिल चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। वहीं युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच प्रदान करने हेतु किये जा रहे इस सराहनीय प्रयास के लिए आयोजक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात अपना दल एस के लोकप्रिय नेता व विधानसभा प्रत्याशी अनिल चौधरी ने मकर संक्रांति के पावन पर्व की विधानसभा शोहरतगढ़़ की संभ्रान्त जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपके जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आये। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि सूर्यदेव की कृपा से हर घर में खुशहाली और उन्नति बनी रहें। आपका पर्व मंगलमय हो।
सिद्धार्थनगर
अनिल चौधरी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारम्भ, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं
- by Netra 24 Times
- 16/01/2026
- 105 Views
- 1 month ago
