प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद के बजट सत्र के अवसर पर प्रस्तुत “केंद्रीय बजट 2026-27” के सजीव प्रसारण को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सदर विधायक श्यामधनी राही व पार्टी पदाधिकारियों के साथ देखा।
बजट सत्र सुनने के उपरांत जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा आज संसद के बजट सत्र में मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत “केंद्रीय बजट 2026-27” सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। बजट 2026-27 के माध्यम से मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। विधायक सदर श्यामधनी राही ने कहा विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी होगा। इस लोक कल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं एवं मा० केंद्रीय वित्त मंत्री जी का धन्यवाद। इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन सिंह,विजयकांत चतुर्वेदी,जिला मंत्री अजय उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,अनुराग गगन,अरविंद पाण्डेय,सतीश रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद के बजट सत्र के अवसर पर प्रस्तुत
- by Netra 24 Times
- 01/02/2026
- 20 Views
- 2 weeks ago
