Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के समापन के अवसर पर अध्यक्ष, प्रधान संघ श्री पवन मिश्रा द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 को बुके देकर स्वागत किया गया

सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, प्रो0 डॉ0 गीता चोपड़ा दिल्ली विश्वविद्यालय, मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल आदि की उपस्थिति में पंचायती राज विभाग एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं विषयक गोष्ठी/सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तथा संसद में 2026-27 का बजट पेश करने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, प्रधान संघ श्री पवन मिश्रा द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 को बुके देकर स्वागत किया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने ग्राम प्रधान गणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को शुभकामनायें देते हुये कहा कि गांवों को विकसित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी गयी है। ग्राम प्रधानों द्वारा गांवों में सड़क, नाली आदि मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। जब हमारा गांव विकसित होगा तभी हमारा प्रदेश व हमारा भारत देश विकसित होगा। जनपद में कालानमक चावल, मछली उत्पादन में काफी प्रगति हुई है वैसे मखाना की खेती करके मखाना उत्पादन में भी हमारा जनपद आगे होगा। आज संसद में 2026-27 का बजट पेश किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए तथा अन्य विकास कार्यो के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बजट आवंटित किया गया है। जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और हमारा देश ग्रोथ इंजन के रूप में उभर कर आत्मनिर्भर बनेगा। महिलायें सशक्त होगीं और महिलाओं के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर महिला छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा, जिससे महिलाओं को कोई परेशानी न हो। स्वास्थ्य व शिक्षा में 05 प्रतिशत टैक्स लगता था उसको 02 प्रतिशत कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार का वितरण करके उनके स्वास्थ्य का देखभाल करती हैं। आंगनबाड़ी अपने परिवार के साथ-साथ समाज के अन्य परिवार का देखभाल करने का कार्य करती हैं। कम मानदेय के बावजूद कड़ी मेहनत कर महिलाओं, बच्चों की देखभाल व शासन के अन्य कार्यो को सम्पन्न कराने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पंहुचाने का कार्य कर रही हैं। सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने का कार्य करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 डॉ0 गीता चोपड़ा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भारत के भविष्य की आधारशिला विषय पर जानकारी दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया कि बच्चों के समुचित विकास के लिए आवश्यक पोषाहार देने से उनका विकास अच्छे ढंग से होगा। बच्चों को सिखाने की प्रक्रिया व सोच में बदलाव के प्रति बारीकी से बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला मिश्रा द्वारा अपने विचार के माध्यम से लागों को जागरूक किया गया।
मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 डॉ0 गीता चोपड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ठ कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झ्ाा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ, ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *