गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के धर्मशाला के पास राजस्व की टीम पैमाइश करने पहुंची थी इसी दौरान पीड़ित तौसीफ ने आरोप लगाया कि भू माफिया के प्रभाव में राजस्व विभाग की टीम गलत पैमाइश कर रही है आराजी नंबर 414 की जमीन को मंगलदास लोनिया से मेरे दादा स्वर्गीय मोहम्मद सुल्तान ने 1955 में बैनामा कराया था जिसका नक्शा भी मौजूद है और बैंक का लोन भी हुआ था लेकिन आज बुधवार को राजस्व टीम के साथ पहुंची कैलाश होटल के मालिक गलत आरजी दिखाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं जिसका हमने विरोध किया है । तौसीफ ने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफियाओं की मिली भगत से जमीन कब्जा करने का खेल चल रहा है। आराजी नंबर 428 पर रेलवे के नाम से जमीन दर्ज है जबकि आराजी नंबर 414 पर मेरे दादा स्वर्गीय मोहम्मद सुल्तान के नाम पर बैनामा है गलत चौहद्दी दर्शा कर पैमाइश किया जा रहा था जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई है। इंसाफ के लिए न्यायालय की शरण में भी जाएंगे।
गोरखपुर
धर्मशाला के पास बेस कीमती जमीन पर पीड़ित ने कब्जा करने का लगाया आरोप
- by Netra 24 Times
- 05/02/2026
- 52 Views
- 2 weeks ago
