डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 09.02.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो के तहत थाना क्षेत्र डुमरियागंज मे बेवा, बैदौला, राजकीय बालिका विद्यालय, चौक व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01-म.उ.नि.शाइस्ता प्रभारी एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर
02. आरक्षी प्रकाश एंटी रोमियो स्क्वाड
03.महिला आरक्षी नेहा सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड
