जनपद- सिद्धार्थनगर से इस वक्त की बड़ी खबर आदिवासी विकास सेवा संस्थान उ0प्र0 के नेतृत्व में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा गया ज्ञापन। जनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गोंड समाज में उमड़ा शोक की लहर। सचिव संतोष कुमार गोंड तथा गोंड जनजाति समुदाय के लोगों द्बारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उपनिरीक्षक अजय गोंड के परिजनों को एक करोड़ रूपया मुवाअजा, परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी, तथा उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई/फांसी देने की जोर शोर से उठाई मांग, मांग पूरी नहीं होने पर वृहद रूप से आदोंलन करने की दी चेतावनी। ज्ञापन के दौरान शामिल आदिवासी विकास सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरलीधर धुरिया, कल्पनाथ गोंड, राजकुमार गोंड, संतोष कुमार, कन्हैयालाल गोंड, पशुपति धुरिया, मदन प्रसाद गोंड, राजेश गोंड, कन्हैया धुरिया, विजय गोंड, अभिषेक गोंड,राधेश्याम गोंड, सुनील गोंड सहित आदि लोग शामिल।
सिद्धार्थनगर
गोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापन
- by Netra 24 Times
- 12/02/2026
- 178 Views
- 5 days ago
