Breking News
धुरिया जनजाति समाज के महिलाओं और बुजुर्गों को उपहार एवं मिठाई बांटकर मनाई गयीजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मन्दिर-मस्जिद एवं संवेदनशील स्थानों में चलाया गया चेकिंग अभियानशिकायतकर्ता के खाते से यूपीआई आईडी गलत अंकित हो जाने से गलत ट्रांजेक्शन धनराशि 30,000/- रुपया को साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर द्वारा कराया गया वापसनौ दिन मे मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज सुना गया पूरा कुरानसमाजसेवी पठान नूरुल खां ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी बड़ी सख्या मे रोजेदार हुए शामिलदिनांक 21 मार्च एवं 22 मार्च को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अधिवेशनलोकसभा सचिवालय द्वारा 18वीं लोकसभा के कार्यकाल हेतु भारत–मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गयाएफआईआर के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शनकांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि वह संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय की मर्यादा की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को प्रतिबद्धबसपा सरकार में किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताएं – इन्द्र जीतडीआईजी बस्ती द्वारा थाना जोगिया उदयपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षणग्राम पंचायत केवटलिया में एम डी एम कार्य में पुराने विल्डिंग मलवे का हुआ इस्तेमाल जिम्मेदार पर उठे सवालक्षेत्राधिकारी बाँसी द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर के अवसर पर सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाविशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना,चार पहिया वाहन मे सीटबेल्ट का प्रयोग न करना,दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी/हेलमेट का प्रयोग न करना आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गयीसिद्धार्थनगर 23 फरवरी 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में जनगणना-2027 के सम्बन्ध में सिद्धार्थ सभागार में बैठक सम्पन्न हुईक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आगामी त्यौहार होली, रमजान व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियो तथा दोनो धर्मों के धर्मगुरुओ के साथ चौकी बढ़नी थाना ढेबरुआ पर पीस कमेटी की गोष्ठी की गयीसिद्धार्थनगर 23 फरवरी 2026/ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गयाआयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथामसात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानितसिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में 200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल निर्माण
सिद्धार्थनगर

आज तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

तहसील नौगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. , उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य द्वारा तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस नौगढ़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। तहसील में जन्म/मुत्यु प्रमाण-पत्र रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिसमें जन्म प्रमाण-2500 तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र 1000 जारी करने के प्रकरण लम्बित पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी। साथ ही चेतावनी दिया गया कि 15 दिवस में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण न होने की दशा में अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 41 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-30, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-04, नगर पालिका-01, विकास-01, मनरेगा-02, स्वास्थ्य-01, बाल विकास-02 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व के 06 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्तमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झ्ाा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार नौगढ़, तहसील नौगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *