“रतन सेन डिग्री कॉलेज” बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति सतर्क एवं सजग रहने हेतु निर्देशित किया गया । उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग तथा आपातकालीन निकास व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त समस्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समारोह में आने वाले वर-वधू पक्ष एवं आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाए । संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा निरंतर पेट्रोलिंग करते रहने के भी निर्देश दिए गए ।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा रतन सेन डिग्री कॉलेज, बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
- by Netra 24 Times
- 23/02/2026
- 18 Views
- 6 days ago

Previous Post