सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में 200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टीमेट को देखा गया। कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया गया। धनराशि रु 1778.83 लाख की लागत से एम बी बी एस की छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान प्लिंथ बीम की ढलाई का कार्य प्रगति में पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य में प्रगति लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया संबंधित कार्य संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
