नौगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवलहवा ग्रान्ट के समाजसेवी नूरुल खां के घर पर गुरुवार शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। मगरिब की अजान शुरू होते ही रोजेदारों ने रोजा खोलने की दुआ मांगकर खजूर और पानी से रोजा खोला इसके बाद फल, पकौड़ी, चना, बिरयानी के साथ इफ्तार किया गया। रोजा खोलने के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज में रोजेदारों ने मुल्क और दुनिया में अमन शांति की अल्लाह से दुआ मांगी। हाफिज अमन ने लोगों से कहा कि रमजान का महीना बड़ी ही रहमतों और बरकतों का महीना है। इस महीने में की गई इबादत के बदले अल्लाह इंसान की गलतियों को माफ कर देता है। इस मौके पर रफीक प्रधान, ताहिर खान, ईरान खान, बब्बू खान, ईरान, मोहम्मद अशरफ, रहमान, गुड्डू, हजरत, कय्यूम, शाहनवाज, शब्बीर, परवेज, जावेद सहित गांव व आसपास के तमाम रोजेदार शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर
समाजसेवी पठान नूरुल खां ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी बड़ी सख्या मे रोजेदार हुए शामिल
- by Netra 24 Times
- 28/02/2026
- 8 Views
- 1 day ago
