Breking News
जाति की सीमाओं से परे राष्ट्र की नायिका हैं महारानी अवंतीबाई लोधी; कन्हैयालाल लोधी ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का फूँका शंखनादSenco (सेंको) की तरफ से होली के पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया कवि सम्मेलनभक्ति के रस में डूबा कमसार: सांसद जगदंबिका पाल ने लिया राम कथा का आशीर्वादनिवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागतधुरिया जनजाति समाज के महिलाओं और बुजुर्गों को उपहार एवं मिठाई बांटकर मनाई गयीजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मन्दिर-मस्जिद एवं संवेदनशील स्थानों में चलाया गया चेकिंग अभियानशिकायतकर्ता के खाते से यूपीआई आईडी गलत अंकित हो जाने से गलत ट्रांजेक्शन धनराशि 30,000/- रुपया को साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर द्वारा कराया गया वापसनौ दिन मे मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज सुना गया पूरा कुरानसमाजसेवी पठान नूरुल खां ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी बड़ी सख्या मे रोजेदार हुए शामिलदिनांक 21 मार्च एवं 22 मार्च को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अधिवेशनलोकसभा सचिवालय द्वारा 18वीं लोकसभा के कार्यकाल हेतु भारत–मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गयाएफआईआर के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शनकांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि वह संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय की मर्यादा की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को प्रतिबद्धबसपा सरकार में किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताएं – इन्द्र जीतडीआईजी बस्ती द्वारा थाना जोगिया उदयपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षणग्राम पंचायत केवटलिया में एम डी एम कार्य में पुराने विल्डिंग मलवे का हुआ इस्तेमाल जिम्मेदार पर उठे सवालक्षेत्राधिकारी बाँसी द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर के अवसर पर सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाविशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना,चार पहिया वाहन मे सीटबेल्ट का प्रयोग न करना,दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी/हेलमेट का प्रयोग न करना आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गयीसिद्धार्थनगर 23 फरवरी 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में जनगणना-2027 के सम्बन्ध में सिद्धार्थ सभागार में बैठक सम्पन्न हुईक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आगामी त्यौहार होली, रमजान व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियो तथा दोनो धर्मों के धर्मगुरुओ के साथ चौकी बढ़नी थाना ढेबरुआ पर पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
सिद्धार्थनगर

जाति की सीमाओं से परे राष्ट्र की नायिका हैं महारानी अवंतीबाई लोधी; कन्हैयालाल लोधी ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का फूँका शंखनाद

सिद्धार्थनगर सोहांस बाजार आजादी के सात दशकों बाद भी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर खड़े समाज को जागृत करने और उन्हें उनके वास्तविक अधिकारों से रूबरू कराने के लिए महारानी अवंतीबाई लोधी सेवा समिति ने कमर कस ली है। समिति के संस्थापक व जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया लाल लोधी के नेतृत्व में आगामी 20 मार्च 2026 को सोहांस बाजार पुल के समीप (मंदिर के बगल में) एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल रस्मी श्रद्धांजलि तक सीमित न होकर, उन नेताओं के खिलाफ एक बड़ा सामाजिक आंदोलन है, जिन्होंने समाज को वोट बैंक बनाकर बड़ी पार्टियों के हाथों में गिरवी रख दिया है। कन्हैयालाल लोधी ने एकली बसी से लेकर चौथाई तक के चप्पे-चप्पे पर जनसंपर्क कर हर वर्ग को यह समझाया है कि महारानी अवंतीबाई लोधी केवल लोधी समाज की नहीं, बल्कि देश के हर धर्म, मजहब और दबे-कुचले वर्ग के लिए लड़ी थीं और शहीद हुई थीं। इस विशाल वैचारिक संगोष्ठी की समस्त जिम्मेदारी स्वयं कन्हैयालाल लोधी संभाल रहे हैं, जिनका स्पष्ट उद्देश्य समाज को नौकरशाही और राजनीतिक उपेक्षा के चंगुल से मुक्त कराना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप पथरकट्ट अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामसेवक लोधी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र प्रसाद, सोहांस खास के ग्राम प्रधान सोनू यादव और महुआमाफी के ग्राम प्रधान सुरेन्द्र लोधी समाज को एकजुट करने का संदेश देंगे। कन्हैयालाल लोधी का आह्वान है कि अब बहुत हो चुका, अब हमें शिक्षा, उन्नत कृषि और नौकरियों में अपना हिस्सा मांगने की जगह संघर्ष करके छीनना होगा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान समाज के पूर्वजों, विशेषकर शहीद ब्रह्मानंद लोधी के इतिहास को पुनर्जीवित करते हुए, भावी समस्याओं के समाधान के लिए एक ‘स्वराज’ यानी अधिकार आधारित संघर्ष नीति की घोषणा की जाएगी। इस महान भगीरथ प्रयास को सफल बनाने के लिए निवेदक के रूप में समाज के हर तबके का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, जिनमें सुखलाल लोधी, रामनिहाल लोधी, राधेश्याम, सूरज, रामअंचल, राजाराम, मिथलेश, कमलेश, श्रीपत, राहुल, दीपचन्द्र, रामकिशुन, मुंशी लोधी, जोखू लोधी, प्रदीप साहनी, गंगाराम, राममिलन, बच्चूलाल, पृथ्वीराज, राजेन्द्र, ओमप्रकाश (ग्राम प्रधान), रामकिशोर यादव, रामराज भन्तेजी, शिवप्रसाद, भारत लोधी, रामसेवक लोधी (B.D.C.), विजय लोधी, तीरथ लोधी, महेन्द्र लोधी (जि.पं.स.), रामनरेश लोधी (जिलाध्यक्ष सबका दल यूनाइटेड), गणेश लोधी (सभासद), अर्जुन, दीपक, दुर्गेश, रामकरन, तौलन और श्यामंनदन लोधी जैसे सैकड़ों क्रांतिकारी साथी तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। कन्हैयालाल लोधी का यह मिशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मजलूम समाज को स्वाभिमान के साथ जीने की नई प्रेरणा और एक दिशा देने का संघर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *