जिसमें देश के सभी राज्यों से प्रख्यात पहलवानों का आगमन हो रहा है, अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद / भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रहेंगे। डॉ० सतीश द्विवेदी ने कहा कि कुश्ती दंगल से ग्रामीण क्षेत्रों और युवाओं में जागृति और नशा से दूर होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवान बन कर अपने क्षेत्र और घर का नाम रोशन करेंगे इसी के चलते इस दंगल का आयोजन कराया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण हरिशंकर सिंह, कृष्णा मिश्रा, फतेहबहादुर उर्फ पप्पू सिंह, प्रदीप कसौधन, रामकृपाल चौधरी, शैलेश पाठक, राजेन्द्र दुबे, दीपनारायण त्रिपाठी, हरिहर चौहान, बलराम मिश्रा, ब्यास पांडेय, रामसूरत चौरसिया, राजेश पांडेय, शिवा गौतम, पुजारी वर्मा, स्वामीनाथ मौर्या, सूर्य प्रताप सिंह, विपिन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
बांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गई
- by Netra 24 Times
- 11/02/2026
- 12 Views
- 6 days ago
