Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “डिजिटल युग में नशा” विषयक संगोष्ठी आयोजित

शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों द्वारा “डिजिटल युग में नशा : चुनौतियां और समाधान” विषय पर शनिवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आज का युग डिजिटल क्रान्ति का युग है, जहां तकनीक ने जीवन को सहज बनाया है, वहीं इसके दुरुपयोग ने नई प्रकार की लतों को जन्म दिया है। उन्होंने विशेष रूप से ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया, वेब सीरीज, और रील्स की लत को आधुनिक नशे का रूप बताया, जो युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता, सामाजिक सम्बन्धों और शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नशा धीरे-धीरे व्यक्ति को आभासी दुनिया में कैद कर देता है, जिससे उसका आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता क्षीण होती जाती है। प्रो0 सिंह ने समाधान के रूप में डिजिटल डिटॉक्स, समय प्रबन्धन, परिवार और समाज के साथ संवाद, तथा रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर युवाओं को डिजिटल सन्तुलन की ओर प्रेरित करना होगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि शैक्षणिक संस्थानों में डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ डिजिटल नैतिकता की शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि छात्र तकनीक का उपयोग साधन के रूप में करें, साध्य के रूप में नहीं। संगोष्ठी में मीडिया प्रभारी डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, मेजर मुकेश कुमार, प्रो0 सुशील कुमार, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 अखिलेश शर्मा, डॉ0 राम किशोर सिंह एवं डॉ0 प्रवीण कुमार सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ए0के0 सिंह ने किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी विषय पर अपने विचार साझा किये और डिजिटल नशे से बचाव के उपायों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *