एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा एवं थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा खुर्द में महिलाओं/बालिकाओं महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया तथा मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वन्दन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बल निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से सम्बन्धी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एन्टीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर से अवगत कराया गया। 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारें में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।
सिद्धार्थनगर
भवानीगंज पुलिस ने हटवा खुर्द गांव में महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरुक
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 123 Views
- 1 month ago
