बजट 2026 भारत को विकसित देश बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने वाला बजट है । इस बजट में पूंजीगत निवेश पर बारह लाख करोड़ का व्यय विकास कार्यों की प्राथमिकता को दर्शाता है। यह बजट युवा, महिला , किसान और दलित पर फोकस करने वाला बजट है । इस बजट में किसानो की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कोकोनट, मत्स्यपालन और कई अन्य वैकल्पिक माध्यमों को बढ़ावा दिया गया है । हाई स्पीड रेलवे के सात कॉरिडोर से यात्री और माल दोनों के परिवहन की सुविधा बढ़ेगी । इसमें से दो तो उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा । देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए पन्द्रह सांस्कृतिक शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे पर्यटन और रोजगार दोनों बढ़ेगा । कैंसर सुर सात अन्य गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाएं सस्ती हुई हैं । इसी प्रकार आज की जरूरतों को देखते हुए सोलर पैनल और स्मार्ट फोन भी सस्ता किया गया है । महिलाओं के लिए शी- मार्ट और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज एक नई पहल है । इस बजट में सेमी कंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, कंटेनर्स और स्पोर्ट्स मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की बात की गई है जिससे देश के विकास को तो गति मिलेगी ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे । सबका साथ सबका विकास के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है ।
सिद्धार्थनगर
बजट 2026 भारत को विकसित देश बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया
- by Netra 24 Times
- 02/02/2026
- 16 Views
- 2 weeks ago

Next Post