आज स्थानीय पुलिस ढेबरुआ व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी में ‘बाल संरक्षण और किशोर न्याय’ विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल समूहों (मीना मंच, इको क्लब और बाल सभा ) के सदस्यों को बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: बाल मित्र पुलिसिंग: अधिकारी ने बताया कि पुलिस स्टेशन में बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता है। POCSO अधिनियम की जानकारी: यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ित की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर रोक: बाल तस्करी और बाल श्रम जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय की अपील की गई। महिला आरक्षी मीना रानी द्वारा ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006’के अनुसार बाल विवाह अपराध है,इसके साथ उन्होंने बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए तत्काल सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,1090,112,1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। उपनिरीक्षक सोमनाथ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। किसी भी बाल अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। “मानव संसाधन एव महिला विकास संस्थान से आये विजय शंकर यादव द्वारा सरकार द्वारा बच्चो के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा,शिक्षक दीप्ति कुमारी,शाह आलम सामाजिक कार्यकर्ता काजल श्रीवास्तव पुलिस विभाग व विद्यालय के मीना मंच/बाल संसद के साथ छात्र व छात्राए मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों की सुरक्षा की शपथ के साथ किया गया।
सिद्धार्थनगर
बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने बाल समूह को किया प्रशिक्षित -बच्चे करेंगे अपने स्तर पर बाल संरक्षण मुद्दों की पहचान और समाधान
- by Netra 24 Times
- 23/01/2026
- 12 Views
- 4 weeks ago
