लम्बित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों एवं NCRP पोर्टल पर लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों की वहीं समीक्षा भी किया
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी ने रविवार को सर्किल शोहरतगढ़ के समस्त थाना प्रभारी एवं साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी के साथ बैठक कर लम्बित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों एवं NCRP पोर्टल पर लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, साइबर अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम व MULE अकाउन्ट व POS (प्वाइन्ट ऑफ सेल) जांच के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया। उक्त गोष्ठी के दौरान सर्किल के समस्त थाना प्रभारी एवं साइबर हेल्प डेस्क प्रभार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
