दौरान डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल (2009 से 2014) के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी का प्रावधान होने के बावजूद मात्र 50.5 प्रतिशत मजदूरों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया, जो उस सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है। माननीय सांसद जी ने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार गरीब, मजदूर और किसान के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मनरेगा योजना में व्यापक संशोधन करते हुए विकसित भारत – जी “रामजी योजना” के अंतर्गत अब 100 दिन की मजदूरी के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी की गारंटी दी जाएगी। साथ ही यदि मजदूरों को 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। माननीय सांसद जी ने कहा कि विकसित भारत – जी राम जी योजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के माध्यम से विकसित ग्राम सभा, विकसित जिला, विकसित प्रदेश और विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा। यही एनडीए सरकार और माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प एवं सपना है। इस अवसर कार्यक्रम में सुरेंद्र गुप्ता ग्राम प्रधान अमवा, पंकज लोधी, अनूप सिंह बागी, जसबीर सिंह, सरवन, अखिलेश यादव, महेश पासवान, महेंद्र विश्वकर्मा, बलिराम लोधी, अनिल सिंह लोधी, बुद्धू सिंह लोधी, महबूब प्रधान सोहास, भूप नारायण, गोरख सिंह, रामकिशोर लोधी, सीताराम लोधी, के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
सिद्धार्थनगर
कपिलवस्तु विधानसभा के अमवा ग्राम सभा में आयोजित विकसित भारत – जी राम जी जनजागरण अभियान किया गया
- by Netra 24 Times
- 29/01/2026
- 20 Views
- 3 weeks ago
