स्वाधीनता आंदोलन के महानायक ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की जयंती(पराक्रम दिवस) के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सनई चौराहे पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा भारत के क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। उनका विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को प्रभावित करता है। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ‘नेताजी’ की पावन स्मृतियों को नमन। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल त्रिपाठी,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,अरविंद उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल,संतोष शुक्ला,सौरभ त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,अनुराग श्रीवास्तव,रमेश मणि त्रिपाठी,महेंद्र लोधी,राजेश दूबे,अरविंद पाण्डेय,आशीष दुबे,सभासद राजाराम लोधी,सतीश रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
- by Netra 24 Times
- 23/01/2026
- 14 Views
- 4 weeks ago
