गनवरिया के करीम और नीबी दोहनी के आसिथ बने मैन ऑफ द मैच
नड़ौरा प्रीमियर लीग-2026 के बैनर तले जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन गनवरिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का और नीबी दोहनी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़वा की टीम ने 10 ओवर में 92 रन बनाये, जिसमें रियाज ने 29 रन बनाये। उसके बाद गनवरिया की टीम 9.2 ओवर में 93 बनाकर जीत दर्ज किया। जिसमें करीम ने 51 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दर्ज कराई। वहीं शानदार पारी खेलकर गनवरिया की टीम के करीम ने मैच आफ द मैच अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे मैच के बल्लेबाजी करते हुए नीबी दोहनी टीम के कप्तान संजीव ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 93 रन बनाये, जिसमें आदर्श श्रीवास्तव ने 20 रन और रवि ने 15 रन का योगदान दिया। वहीं लुचुईया टीम की तरफ से शोएब और हरिओम को 3-3 विकेट मिला। लुचुईया की टीम ने 93 रनों का पीछा करते हुए महज 73 रन के लक्ष्य तक पहुंच सकीं। जिसमें तरफ शोएब ने 21 और सचिन ने 38 रन बनाये। जबकि नीबी दोहनी टीम की तरफ से आसिथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवर में महज 6 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच का खिताब आसिथ ने जीता।
