अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिद्धार्थनगर जिले में स्वामी विवेकानंद जयंती के सुअवसर पे जनपद मुख्यालय स्थित व्यास सभागार में युवा समागम का आयोजन किया गया। अभाविप अपने स्थापना काल से ही स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पे चलने का कार्य कर रही।परिषद की स्थापना ही स्वामी विवेकानंद के आदर्शो से युवाओ को जोड़ने के लिए की गई थी। युवा समाग़म के अंतर्गत स्वामी जी के विचारो को उपस्थित युवाओ को समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश श्रीवास्तव ने कहा की स्वामी विवेकानंद के जीवन से आज के युवाओ को सीखने की जरूरत है। स्वामी जी ने अल्पायु में ही अपनी सनातन संस्कृति को पूरे विश्व में स्थापित कर एक कीर्तिमान रचा था। मुख्य वक्ता अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री शुभम गोविंद राव ने युवाओ का आवाहन करते हुए कहा कि भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद को जानना पड़ेगा।स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कहा: “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए”। उन्होंने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और वेदांत, आत्मविश्वास, सेवा और मानवता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य अमर्त्य सुंदरम,जिला संयोजक सुरेंद्र चौधरी,नगर मंत्री यशराज शर्मा,सह मंत्री अमित पासवान,रोहन पांडेय,हर्ष श्रीवास्तव,अभिषेक चौधरी,विशाखा वर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
”भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद को जानना पड़ेगा-शुभम गोविंद राव”
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 130 Views
- 2 months ago
