आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खजुरिया रोड, नौगढ़ से 01 खोया का नमूना संग्रहित करते हुए 160 kg खोया अस्वस्थ्यकर व स्वच्छकर परिस्थिति में पाये जाने पर विनष्ट कराया गया। थरौली स्थित वन विभाग चौराहे से 01 नमकीन का नमूना संग्रहित करते हुए 124 kg नमकीन मानक के अनुरूप नहीं होने पर सीज किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर एल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहे।
सिद्धार्थनगर
आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम
- by Netra 24 Times
- 23/02/2026
- 10 Views
- 6 days ago
