इस समूह के अध्यक्ष के रूप में सांसद श्री जगदंबिका पाल को नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की सम्मेलन एवं प्रोटोकॉल शाखा द्वारा 23 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की पुष्टि की गई है। यह दायित्व भारत और मॉरीशस की संसदों के मध्य सहयोग, संवाद एवं लोकतांत्रिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद श्री जगदंबिका पाल एक अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं तथा विभिन्न संसदीय समितियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने का उनका व्यापक अनुभव इस नई जिम्मेदारी के निर्वहन में सहायक होगा। भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक संबंध अत्यंत प्रगाढ़ रहे हैं। संसदीय मैत्री समूह का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद को बढ़ावा देना, संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। इस अवसर पर क्षेत्र के समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद और प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।
सिद्धार्थनगर
लोकसभा सचिवालय द्वारा 18वीं लोकसभा के कार्यकाल हेतु भारत–मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया
- by Netra 24 Times
- 26/02/2026
- 18 Views
- 3 days ago
