एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरा (पल्टादेवी चौकी) की महिलाओं/बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी। दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर तथा नये कानून के बारें में जानकारी दी गई।
सिद्धार्थनगर
पुलिस चौकी पल्टादेवी के सेमरा गांव की महिलाओं/बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध के बारें में दी जानकारी
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 156 Views
- 2 months ago
