विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के महमूदवा ग्रान्ट में रविवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया, जिसके बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम यादव के द्वारा उदघाटन किया गया। इस अवसर पर सपाई नेता घनश्याम यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ होता है। इसलिए समय-समय पर खेल का आयोजन होना चाहिए। इस प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। क्रिकेट मैच के दौरान दुफेड़िया ने टॉस जीतकर कोड़रा ग्रान्ट बल्लेबाजी करने का आमन्त्रित किया। पहला टूर्नामेंट मैच खेलने आई टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 08 ओवरों में 101 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोड़रा ग्रान्ट की टीम संघर्ष के बावजूद 76 रन ही बना सकी। दुफेड़िया टीम की ओर से फैसल ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि सपाई नेता घनश्याम यादव ने क्रिकेट टूर्नामेन्ट अयोजन के आयोजक अध्यक्ष कलाम एवं उपाध्यक्ष निसार अहमद और खिलाड़ियों सहित मैच में एम्पायर रहे उमेश चौहान व दिनेश मौर्या को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मैच को देखनें के लिए आये क्रिकेट प्रेमी सहित ग्रामीण दर्शकों से पूरा खेल मैदान भरा रहा।
सिद्धार्थनगर
कोड़रा ग्रान्ट ने दुफेड़िया को 25 रनों से हराकर हासिल की जीत
- by Netra 24 Times
- 12/01/2026
- 162 Views
- 1 month ago
