Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन

हवन, पूर्णाहुति और राम नाम भोज के साथ श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम

शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। गुरुवार की सुबह विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के पश्चात पूर्णाहुति सम्पन्न कर सामूहिक आरती की गई। इसके उपरांत सुबह 11 बजे से राम-राम भोज के रूप में प्रसाद वितरण का सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच शाम चार बजे तक निरंतर चलता रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है और वर्ष 2024 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थान सम्पूर्ण राष्ट्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के साथ रामराज्य एवं विकसित भारत की परिकल्पना साकार होने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बीते 20 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई जनपद स्तरीय उत्सव यात्रा को भी स्मरण किया और बताया कि यह यात्रा हिन्दू भवन शाहपुर से प्रारंभ होकर डुमरियागंज, बांसी, नौगढ़, शोहरतगढ़, ढेबरुआ व इटवा होते हुए चौखड़ा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई थी। इस दौरान 11 रथों पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान सहित राम परिवार और सेना का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा व आरती के साथ किया गया था। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ, हवन-पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी, रामकुमार कुंवर, हरिशंकर सिंह, लवकुश ओझा, धर्मराज वर्मा, चन्द्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दीपेंद्र विक्रम सिंह, शिवनाथ चौधरी, आकाश सिंह, गौरव मिश्रा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, व्यासजी पाण्डेय, लालजी शुक्ला, रमेशधर द्विवेदी, राजन अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, शैलेश सिंह, हरीश पाण्डेय, पं. राकेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *