नगरपालिका परिषद बांसी में सामुदायिक शौचालय रिपेयरिंग के नाम पर खुली लूट मची है और वही सिर्फ लीपापोती से सरकारी धन का बन्दरबांट हो रहा है। आपको बता दें कि नपा बांसी के ब्लॉक के बगल स्थित सामुदायिक शौचालय में चल रही तथाकथित मरम्मत कार्य ने सरकारी कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिये हैं। रिपेयरिंग के नाम पर यहां केवल ऊपर-ऊपर लीपापोती कर औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि भारी बजट निकाले जाने की चर्चा जोरों पर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस पूरे कार्य में नगरपालिका के एक बाबू के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। मरम्मत के नाम पर न तो पुराने जर्जर प्लास्टर को हटाया जा रहा है और न ही मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। कार्य स्थल पर केवल नाममात्र की बालू, बेहद कम मात्रा में सीमेन्ट और पुराने टूटे-फूटे प्लास्टर के ऊपर ही नया लेप चढ़ाया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि यह मरम्मत नहीं बल्कि महज दिखावटी खानापूर्ति है। नगरवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह कार्य होता रहा तो कुछ ही दिनों में यह शौचालय फिर से जर्जर हो जायेगा, लेकिन भुगतान पूरा निकाल लिया जायेगा। वहीं नगरवासियों ने जनहित में हो रहे इस खिलवाड़ की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
सिद्धार्थनगर
नपा बांसी में सामुदायिक शौचालय रिपेयरिंग के नाम पर खुली लूट
- by Netra 24 Times
- 14/01/2026
- 71 Views
- 2 months ago
