एसएसपी सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान व क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहनी यादव के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर दुर्गा प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक बांसी मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बुधवार को सिद्वार्थनगर थाना के वाद सं0-2066/07 धारा 279,337 भा0द0वि0 एवं थाना बांसी के मु0अ0सं0 256/2025 धारा 137(2),65(1) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को सोनखर बाजार से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी रिजवान उल्लाह पुत्र सुबहान उल्लाह निवासी मुहल्ला कृष्णानगर कस्बा सिद्धार्थनगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर और राकेश पुत्र जुगानू निवासी भड़ही मिश्रौलिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले सिद्धार्थनगर थाना पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह, कांस्टेबल मोहन कुमार गौड़, कांस्टेबल समर बहादुर यादव एवं बांसी थाना पुलिस की टीम में उप निरीक्षक रामाज्ञा प्रसाद, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप चन्द उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने थाना सिद्धार्थनगर एवं बांसी में 01-01 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 23/01/2026
- 12 Views
- 4 weeks ago
