ग्राम पंचायत नादेपार में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव टीए व जिम्मेदार कररहे हैं जमकर भ्रष्टाचार। इंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोग। अगर इंटरलॉकिंग में बालू की बात करें तो नदी किनारे जो बालू होता है जिसे यहां की भाषा में भाट कहते हैं उसी बालू का हो रहा है उपयोग। जिम्मेदार ने आंख बंद कर ली है अगर बात की जाए तो सूचना देने पर केवल खाना पूर्ति करते हैं। ग्राम पंचायत सचिव को फुर्सत ही नहीं कि अपने गांव पंचायत की विकास कार्यों की बारीकी से जांच कर सके। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत सचिव दो दो पदभार संभाल रहे हैं इसलिए उन्हें मौका ही नहीं की कौन भ्रष्टाचार कर रहा है। ए डीओ पंचायत का प्रभार संभालने के साथ-साथ अपने ही ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है तो ब्लॉक के अन्य गांव का क्या होगा हाल। अगर इसी तरह भ्रष्टाचार सचिव वह ग्राम प्रधान या जिम्मेदार करेंगे तो आम समाज कैसे इन जिम्मेदारों पर विश्वास करेगा। प्रभार ए डी ओ पंचायत का जिम्मेदारी बिल्कुल शून्य तो ऐसे में इतने बड़े पद पर होने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव को क्या भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं । पूरा मामला ग्राम पंचायत नादेपार का है।
सिद्धार्थनगर
इंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोग
- by Netra 24 Times
- 12/02/2026
- 10 Views
- 5 days ago
