ग्राम पंचायत सूर्यकुडिया के जन चौपाल में ग्रामीणों ने किया संवाद
विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के ग्राम सुर्यकुड़िया में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसके बतौर मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) अनिल चौधरी रहें। इस दौरान ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। जन चौपाल कार्यक्रम में अनिल चौधरी ने कहा कि जन चौपाल कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है। हमारे और आप सभी ग्रामवासियों से सीधा संवाद एक सराहनीय पहल है, जिसमें स्वयं (विधायक प्रत्याशी अनिल चौधरी) जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं और समाधान सुनिश्चित करते हैं। वहीं अनिल चौधरी ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा सम्बन्धित विषयों पर त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कदमों पर चर्चा किया। इस अवसर पर ग्राम के सम्मानित नागरिकों रामशब्द चौधरी, शिवकुमार चौधरी, ओमप्रकाश, हजरत अली, बाबाजी पल्टादेवी, मनोज कुमार, बलराम , रामवृहद प्रजापति, अखिलेश चौधरी, रमेश चौधरी एवं विरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को साझा किया। वहीं एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि चुनाव के समय सभी नेता मंच पर दिखते हैं, लेकिन सत्ता मिलने के बाद असली तस्वीर सामने आती है। कई विधायक खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहे हैं, चाहे वह सरकार में हिस्सेदारी का मुद्दा हो या पार्टी के भीतर निर्णय प्रक्रिया से दूरी। इस सफल आयोजन में आयोजक करन चौधरी एवं सहयोगी अमित चौधरी का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयास से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।
