क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता रंगपुर बनाम मुड़िला बुजुर्ग और सेहरिया बनाम महली के बीच खेला गया
विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत करमा गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच का शुभारम्भ समाजसेवी विजय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। वहीं मैच के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच के दौरान मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने वहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को मैच प्रतियोगिता रंगपुर बनाम मुड़िला बुजुर्ग और सेहरिया बनाम महली के बीच खेला गया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में रंगपुर और महली विजई हुई। साथ ही दोनों मैच में मैन ऑफ द मैच की भी अच्छा पुरस्कार की व्यवस्था थी, जो विजई टीम के खिलाड़ी ने प्राप्त किये। वहीं विजय कुमार गुप्ता द्वारा पूरे क्रिकेट टूर्नामेंट में हैट्रिक चौका, छक्का और विकेट लेने पर अतिरिक्त पुरस्कार 151, 251, 501 की घोषणा की गई थी, जिसमें सेहरिया के टीम के विशाल जी ने हैट्रिक छक्का लगाकर ये पुरस्कार हासिल किये। विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजक ने बहुत ही अच्छा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सभी आयोजन टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान गांव, क्षेत्रवासियों सहित क्रिकेट प्रेमियों की भारी संख्या में मौजूदगी रही।
