नगर पालिका परिषद बांसी के इंशा नगर मोहल्ले में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में मानकों की खुली धज्जियां उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गिट्टी, बालू और सीमेंट की जगह मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे नवनिर्मित सड़क कुछ ही दिनों में टूटने के कगार पर पहुंच गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू होते ही ठेकेदार द्वारा मिट्टी डालकर सड़क समतल कर दी गई, जबकि नियमानुसार मजबूत बेस के लिए गिट्टी और सोलिंग का प्रयोग आवश्यक था। लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश में सड़क बैठने लगेगी और जगह-जगह दरारें पड़ जाएगी। नगर पालिका ईओ की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल सबसे गंभीर सवाल यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या यह निर्माण कार्य ईओ की जानकारी में चल रहा था, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गईं? स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना गुणवत्ता जांच के भुगतान की तैयारी की जा रही है, जिससे सरकारी धन की खुलेआम बंदरबांट की आशंका गहराती जा रही है।
सिद्धार्थनगर
मिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्ध
- by Netra 24 Times
- 12/02/2026
- 12 Views
- 5 days ago
