तहसील व थाना शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बानगंगा बैराज के समीप बालू पट्टाधारक एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है और तहसील शोहरतगढ़़ के जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। आपको बता दें कि बानगंगा नदी के बीचों-बीच बालू पट्टाधारकों द्वारा जेसीबी से अवैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो खनन पट्टा किसी और जगह का है और खनन कहीं और हो रहा है। इस सम्बन्ध में डीएम सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि एडीएम (न्यायिक) से जांच कराकर विधिक कार्यवाही किया जायेगा।
सिद्धार्थनगर
बालू पट्टाधारक एनजीटी के नियमों की उड़ा रहें खुलेआम धज्जियां, जिम्मेदार मौन
- by Netra 24 Times
- 17/01/2026
- 116 Views
- 1 month ago
