सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा जनपद में दिनांक 28 जनवरी से 01 फरवरी, 2026 तक बीएसए ग्राउण्ड मे आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों जायजा बुधवार को लिया गया। निरीक्षण के दौरान महोत्सव की तैयारियों, पार्किग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था हेतु लगाये जाने वाले पुलिस बल इत्यादि की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय राज कुमार सिंह सहित प्रभारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
