आज के दौर में जन्म दिन मनाना शौक हो गया है, जिसमें लोग केक काट जश्न मनाकर बधाई देते है। वही जनपद के सीमा क्षेत्र महराजगंज में तैनात एसएसबी उमेश कुमार पत्नी रीनू कुमारी पुलिस में तैनात है। ये दोनों अपने पुत्री की जन्म दिवस सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अनाथ, गरीब, अस्पताल में जरूरतमन्द को कम्बल, स्वेटर, फल, सहित अन्य सामग्री वितरित करके अपने पुत्री स्नेहा का जन्म दिवस मनाया। जिससे यह सन्देश जाता है कि हर उन लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे खुशी के मौके पर अपने नजदीक रहने वाले गरीब, असहाय मरीज की मदद कर खुशी बांटे। ऐसे पुनीत कार्य करने से उनकी शुभकामनाएं अपने बच्चों के साथ रहेगी।
सिद्धार्थनगर
एसएसबी व पुलिस दम्पति ने गरीब, मरीजों में कम्बल व फल बांट कर मनाया पुत्री का जन्मदिन
- by Netra 24 Times
- 12/01/2026
- 56 Views
- 1 month ago
