जिलाधिकारी महोदय, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी जागरूकता हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में फ़ूड सेफ्टी आन व्हील (FSW) के माध्यम से कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, शोहरतगढ़, खुनियाव, इटवा एवं उसका बाज़ार में विद्यार्थियो एवं शिक्षको को खाद्य एवं पेय पदार्थो में होने वाली मिलावटो को कैसे पहचाने, के सम्बन्ध में जागरूक किया गया I टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर एल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।
सिद्धार्थनगर
विद्यार्थियो एवं शिक्षको को खाद्य एवं पेय पदार्थो में होने वाली मिलावटो को कैसे पहचाने, के सम्बन्ध में जागरूक किया गया
- by Netra 24 Times
- 22/01/2026
- 20 Views
- 4 weeks ago
