थाना क्षेत्र मिश्रौलिया के थाना चौकी चेतिया अन्तर्गत सोमवार को प्रयाग रावत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रभात फेरी भी निकाली गई। वहीं प्रभात फेरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतिया से चलकार मोती सागर मंदिर मोड़ से वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदीप कुमार चौरसिया ने किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, अमरेन्द्र कुमार, प्रिन्स शर्मा आदि उपस्थित रहे। समिति के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्याय राकेश गुप्ता, विकास नारायण चौरसिया, रमाकान्त मिश्रा एवं संचालक अभिजीत श्रीवास्तव व किशन द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के समापन पर अचल के समस्त सांचों के आचार्य व आचायी तथा पदाधिकारी उपस्थित रहें। प्रभात फेरी के दौरान सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान के कन्धों पर रहा। चेतिया चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार चौहान मय फोर्स प्रभात फेरी में पैदल गस्त करते हुए नजर आयें। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय सम्मानित जनता सहित प्रदीप चौरसिया, राकेश गुप्ता, हरीश चौरसिया, विकास चौरसिया, राहुल चौरसिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतिया में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती धूमधाम से मनाया गया
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 75 Views
- 1 month ago
