26 जनवरी 2026/77वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया
ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी […]