तालकुण्डा के लतीफ एवं महमूदवा ग्रान्ट खास के ओसामा रहें मैन ऑफ द मैच
महमुदवा ग्रान्ट प्रीमियम लीग-3 के तत्वावधान में सोमवार को पहले मैच का मुकाबला अतरी वाया तालकुण्डा और दूसरे मैच के मुकाबला महमुदवा ग्रान्ट खास वाया हड़हवा के बीच खेला गया। पहले मैच में अतरी टीम के कप्तान अब्दुल रऊफ ने टॉस जीतकर तालकुण्डा टीम के कप्तान शक्तेश्वर को बल्लेबाजी के लिए आमन्त्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तालकुण्डा की टीम ने आल ओवर खेलकर 58 रन बनाया। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए अतरी की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। अतरी की टीम मात्र 37 रन ही बना पायीं। वहीं 06 विकेट लेकर तालकुण्डा के लतीफ मैन ऑफ दी मैच रहे। सोमवार को दूसरे मैच में महमुदवा ग्रान्ट खास एवं हड़हवा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर महमुदवा ग्रान्ट खास टीम के कप्तान निसार अहमद ने हड़हवा टीम के कप्तान गुलशन यादव को बल्लेबाजी के लिए आमन्त्रित किया। हडहवा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 08 ओवर में 6 विकेट खोकर 74 रन बनाकर महमुदवा ग्रान्ट खास की टीम को जीत का लक्ष्य दिया। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महमुदवा ग्रान्ट खास की टीम ने 06 ओवर में 02 विकेट खोकर 75 रन बनाकर जीत दर्ज किया। इस मैच में मैन आफ द मैच ओसामा ने 32 रन बनाकर हासिल किया। पहले मैच में एम्पायरिंग कलाम एवं दिनेश मौर्या और दोनों मैचों में कमेंटेटर की भूमिका में निलेश यादव रहें जबकि दूसरे मैच के एम्पायरिंग गोलू एवं निसार अहमद ने किया। टूर्नामेंट के आयोजन में निसार अहमद एवं उमेश चौहान की प्रमुख भूमिका रही। मैच की दर्शक दीर्घा में सपा नेता घनश्याम यादव, सन्तराम चौहान, संदीप चौहान, गुरु प्रसाद, सऊद, नीबर चौहान, विनोद चौहान, लवकुश यादव, गुड्डू शाह, शिवकुमार, सफीक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
