जनपद सिद्धार्थनगर के जेल रोड स्थित बीएसए ग्राउण्ड पर 20 जनवरी से 01 फरवरी तक सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसको लेकर अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ के साथ विधायक विनय वर्मा के आवास/ शिविर कार्यालय वार्ड नं0-03 सन्त रविदास नगर टीचर कॉलोनी गड़ाकुल शोहरतगढ़ पर शनिवार को पहुंचकर कपिलवस्तु महोत्सव के लिए उन्हें आमन्त्रित किया। जनपद के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और शोहरतगढ़ के उपजिलाधिकारी विवेकानन्द के उनके आवास पर आगमन पर विधायक विनय वर्मा ने अपार हर्ष और प्रसन्नता के साथ उक्त आमन्त्रण स्वीकार किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव 28 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारा जनपद उत्तर प्रदेश का सिरमौर बनकर उभर रहा है।
सिद्धार्थनगर
एडीएम ने एसडीएम के साथ विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें कपिलवस्तु महोत्सव हेतु किया आमन्त्रित
- by Netra 24 Times
- 26/01/2026
- 10 Views
- 3 weeks ago
