उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह के साथ पूर्व मंत्री नें केक काटने के बजाए एक नई परम्परा की शुरुआत करते हुए अपने 48वे जन्मदिन पर 48 किलो लड्डू के ढेर का अनावरण किया वहाँ उपस्थित सभी ने पूर्व मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पंचायत इटवा के चेयरमैन विकास जायसवाल, बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, बढ़नी नगर पंचायत चेयरमैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने डॉ. द्विवेदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। पूर्व मंत्री ने शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को और भी उत्साहपूर्ण बनाने हेतु राजन पाण्डेय एवं अमर मणि दूबे द्वारा गाजे-बाजे के साथ विभिन्न बर्थडे गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया गया।
सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया
- by Netra 24 Times
- 18/02/2026
- 6 Views
- 3 hours ago
