शिरडी भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले (जो अब अहिल्यानगर) में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जो सन्त साईं बाबा के मंदिर के लिए जाना जाता है। जहां हर बर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं और यह मुम्बई से लगभग 240-250 किमी दूर है। जिसे बस, ट्रेन (साईनगर रेलवे स्टेशन) या हवाई मार्ग (औरंगाबाद, मुम्बई, पुणे एयरपोर्ट) से पहुंचा जा सकता है। सोमवार को विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा श्री साई भगवान की कृपा से शिरडी पहुंचे और सब पर कृपा बरसाने वाले साईं बाबा के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के सुपुत्र और राज्य सरकार में मंत्री नारा लोकेश के साथ साई बाबा के दर्शन किये और दिव्य काकड़ आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। वहीं दर्शन पूजन के दौरान सौरभ बोरा का सानिध्य मिलना बहुत सुखद रहा। इस अवसर पर साईं बाबा सनातन ट्रस्ट के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर (आईएएस) ने अंगवस्त्र पहनाकर विधायक विनय वर्मा का सम्मान किया। विधायक विनय वर्मा ने साईं बाबा से प्रार्थना किया कि वे विधानसभा शोहरतगढ़ वासियों और सभी इष्टजनों पर कृपा बनाये रखें।
सिद्धार्थनगर
विधायक ने महाराष्ट्र राज्य के तीर्थ स्थल शिरडी पहुंचकर सब पर कृपा बरसाने वाले साईं बाबा के दिव्य दर्शन का मिला सौभाग्य
- by Netra 24 Times
- 14/01/2026
- 148 Views
- 2 months ago
