एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव” के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के डॉ0 जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा में जाकर छात्र/छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व नये कानून के बारें में जागरुक किया गया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ढेबरुआ में उप निरीक्षक कुंजबिहारी तिवारी, उप निरीक्षक सोमनाथ शर्मा, कांस्टेबल पंचम यादव, महिला कांस्टेबल मीरा रानी मौजूद रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस टीम ने डॉ0 जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव के बारें में जानकारी देकर किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 120 Views
- 2 months ago
