विकास खण्ड डुमरियागंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत जंगलीपुर के सीसी सड़क निर्माण में घनघोर भ्रष्टाचार हो रहा है। खुलेआम घटिया किस्म के ईटों व सफेद बालू से सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। आपको बता दें कि सरकार के द्वारा धन दिया जाता है कि अच्छे मटेरियल एवं अव्वल दर्जे के ईंटों का प्रयोग करें, लेकिन ग्राम जंगली में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य में सरकार के धन को बन्दरबांट करने में लगे हुए हैं। ग्राम प्रधान व ग्राम के सचिव घटिया निर्माण कार्य को लेकर गुणवत्ता विहीन कार्य करवा रहे हैं। वहीं डुमरियागंज के जंगलीपुर के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूद कर तमाशा देख रहे हैं और गांव जंगलीपुर भ्रष्टाचार में नम्बर वन बना हुआ है और जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। आखिर क्या इस तरह के निर्माण कार्य में जिम्मेदार अधिकारी तमाशा देखेंगे या करेंगे कार्यवाही?
सिद्धार्थनगर
जंगलीपुर गांव के सीसी रोड निर्माण में हो रहा घनघोर भ्रष्टाचार
- by Netra 24 Times
- 12/01/2026
- 114 Views
- 1 month ago
