नपं में विकास की दिशा में इसे बताया जा रहा है एक बड़ा कदम
अमृत 2.0 योजना के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल व प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल के अथक प्रयास से नगर पंचायत उसका बाजार के विकास पर बड़ी सौगात मिली है। आपको बता दें कि नपं उसका बाजार में बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है, जिसके क्रम में उ0प्र0 शासन द्वारा ₹2969.52 लाख की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है और ₹582.86 लाख की पहली किश्त जारी हुआ है। वहीं पेयजल संकट से जूझ रहे नगर पंचायत वासियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। हर घर तक शुद्ध व सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर आधुनिक तकनीक से जलापूर्ति व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगी। वहीं नपं उसका बाजार में पुरानी व जर्जर पाइप लाइनों को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जायेगी।
वहीं जल की बर्बादी रोकने के लिए लीकेज-फ्री सिस्टम लागू होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से परियोजना का क्रियान्वयन होगा। अमृत 2.0 मिशन के तहत शहरी बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि प्रशासन ने निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये हैं। वहीं लागत वृद्धि एवं समय विस्तार (कॉस्ट ओवर रन/टाइम ओवर रन) पर पूरी तरह रोक लगाई है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। अमृत 2.0 योजना के तहत इस परियोजना की निगरानी वित्त विभाग व शहरी विकास विभाग द्वारा की जायेगी। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं पेयजल उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य व स्वच्छता स्तर में सुधार होगा। बता दें कि नगर पंचायत क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
