सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के भाजपा जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का स्वागत अभिनंदन कर उनको उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में जिस तरह मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है वह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है उसके लिए मै शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं। निश्चित रूप से पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल,विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ सतीश द्विवेदी व पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन से जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को सम्मानित करते हुए उनको उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस तरह से जनपद सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को दी गई है निश्चित रूप से सराहनीय है दीपक मौर्य को संगठन कार्य का एक लंबा अनुभव निश्चित रूप से उनके अनुभव से पार्टी और शसक्त होगी।
स्वागत समारोह के उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने ससम्मान जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कर कार्यभार सौंपा। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्षण राम कुमार कुंवर,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,लाल जी त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,शिवनाथ चौधरी,विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,संतोष शुक्ला एंव भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण,नेतागण,कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत
- by Netra 24 Times
- 02/03/2026
- 6 Views
- 3 hours ago
