दिनांक 23.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डाo अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन के क्रम मे,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा साड़ी तिराहा,पावर हॉउस तिराहा,सिद्धार्थ तिराहा,पेट्रोल पम्प तिराहा,एवं कस्बा बाँसी आदि स्थानों पर पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को जागरूक किया गया तथा रात्रि मे दुर्घटना से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ-साथ सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों/बिल्डिंग मटेरियल ट्रक को जिनसे दुर्घटना की प्रबल संभावना/जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी उनका M. V. Act के तहत चालान कर हटवाया गया एवं आज के विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहनों चेकिंग किया गया जिसमे 01 वाहन का चालान करते हुए,चार पहिया वाहनों मे सीटबेल्ट का प्रयोग न करना,बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा मे वाहन चलाने वालो वाहनों का चालान करने समेत कुल 40वाहनों का चालान करते हुए 53500 रूपये शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की संख्या मे भारी कमी लायी जा सके।
सिद्धार्थनगर
विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना,चार पहिया वाहन मे सीटबेल्ट का प्रयोग न करना,दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी/हेलमेट का प्रयोग न करना आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गयी
- by Netra 24 Times
- 24/02/2026
- 18 Views
- 5 days ago
